देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आज सोमवार को जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी (डीएम) श्री आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की।आज जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान एसएसपी दून ने नए जिलाधिकारी का जनपद में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने डीएम आशीष चौहान को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तालमेल को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। Post Views: 9 Post navigation खटीमा में सीएम धामी ने किया 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण पार्सल विवाद में डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार