देहरादून के प्रेमनगर में पार्सल डिलीवरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पार्सल वापस ले जाने से इनकार करने पर आरोपी ने डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सुमित लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। Post Views: 6 Post navigation एसएसपी देहरादून ने नए जिलाधिकारी आशीष चौहान से की शिष्टाचार भेंट इस बार ऐतिहासिक होगी आईएमए की पासिंग आउट परेड