देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और युवा नेता मोहित डिमरी ने देहरादून की सड़कों पर भाजपा नेताओं के भारी-भरकम वीआईपी काफिले को लेकर सत्तापक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे के दौरान सड़कों पर उतरीं गाड़ियों की लंबी कतारों और हूटर बजाते लाव-लश्कर का वीडियो साझा करते हुए डिमरी ने इसे ‘वीआईपी संस्कृति और फिजूलखर्ची’ का जीता-जागता उदाहरण बताया। पीएम की नसीहत सिर्फ जनता के लिए क्यों?मोहित डिमरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील का हवाला देते हुए सरकार की कथनी और करनी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा: “एक तरफ देश के प्रधानमंत्री आम जनता को ईंधन बचाने की नसीहत देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता और मंत्री दर्जनों गाड़ियों के अनावश्यक काफिले के साथ घूम रहे हैं। क्या पेट्रोल-डीजल बचाने का यह सारा ज्ञान सिर्फ देश के अदने से नागरिक के लिए है? Post Views: 10 Post navigation Big Breaking – ऋषिकेश बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत हेमकुंड साहिब में बदला मौसम, शुरु हुई बर्फबारी