प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री और जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रूद्रप्रयाग के बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया, वर्ष 2019 में पहले से अधिक बहुमत देकर उस भरोसे को मजबूत किया और वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश अब वादों नहीं बल्कि विकास और सुशासन की राजनीति पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता किसान, गरीब, युवा और महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जनआंदोलन का रूप दिया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। Post Views: 5 Post navigation हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए 115.61 करोड की धनराशि स्वीकृत ऑपरेशन प्रहार: बारिश में भी जारी दून पुलिस की सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस।