जनपद उत्तरकाशी के ग्राम गौरसाली में एक आवासीय भवन में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं अग्निशमन अभियान चलाया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया तथा आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोका गया।
दुर्भाग्यवश इस अग्निकांड में एक गाय एवं एक बछड़ा पूरी तरह जल गए। आग से प्रभावित मकान ग्राम गौरसाली निवासी देवेंद्र सिंह रावत पुत्र श्री तारा चंद्र रावत का बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *