उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री जोशी ने कहा कि यह सम्मान न केवल भगत सिंह कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय भी है। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। Post Views: 6 Post navigation विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देहरादून में कार्यशाला और नुक्कड़ नाटक का आयोजन Breaking : प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली बड़ी राहत