बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में झारखंड के श्रद्धालु सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 23वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की सूझबूझ और आईटीबीपी की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आईटीबीपी के जवानों के त्वरित सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *