कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या और सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थित आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि छात्र विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए दक्षता हासिल कर सकें।

कहा कि प्रदेश के देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर और अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कम्पनी के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया जायेगा। इसके साथ मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह भी कहा कि प्रदेश के 32 आईटीआई डीएसटी मॉडल में चल रहे थे जहां छात्र 6 माह सम्बन्धित आईटीआई और 6 माह कम्पनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन आईटीआई की संख्या बढ़ाकर 45 करने जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में कौशल विकास और सेवायोजन विभाग नए 168 आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *