राजधानी के दून अस्पताल में एक महिला को बेसमेंट में ले जाकर अभद्र व्यवहार किए जाने की चर्चाओं पर देहरादून पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है। पुलिस जांच में पूरा मामला महज एक आपसी गलतफहमी का निकला, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने चौकी धारा पहुंचकर दून अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ अभद्र व्यवहार की मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और दोनों पक्षों सहित मौके पर मौजूद स्टाफ को चौकी बुलाकर पूछताछ की।गहन पूछताछ और वार्ता के बाद स्पष्ट हुआ कि यह पूरा विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई एक आपसी गलतफहमी के कारण पैदा हुआ था। हकीकत सामने आने पर शिकायतकर्ता महिला ने भी इसे गलतफहमी माना और किसी भी तरह की वैधानिक कार्रवाई न करने की बात कहते हुए धारा चौकी में लिखित पत्र सौंप दिया। Post Views: 5 Post navigation डीएम आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के निस्तारण और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी