ऋषिकेश के भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित ट्रक-डंपर सड़क किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में चालक और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की टक्कर से उछले दो भारी कंक्रीट डिवाइडर सड़क किनारे झोपड़ी में जा गिरे, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर के रूप में हुई है, जबकि मृत महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के तौर पर हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

एसडीआरएफ टीम ने मलबे और डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक को पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था।

पुलिस पूरे हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *