उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए कार्य आवंटन में आंशिक संशोधन किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के विभिन्न अनुभागों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। शासन के 12 जून 2026 को जारी आदेश के मुताबिक अपर सचिव सौरभ गहरवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 और अनुभाग-5 से संबंधित कार्यों के निस्तारण का दायित्व दिया गया है। वहीं अपर सचिव रोहित मीणा को अनुभाग-2, 3, 4 और 6 से जुड़े मामलों का निस्तारण सौंपा गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों अधिकारी एक-दूसरे के लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इससे किसी अधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में विभागीय कार्यों के निष्पादन में कोई बाधा नहीं आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी। सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। शासन ने संबंधित अधिकारियों और विभागीय इकाइयों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। Post Views: 6 Post navigation IMA POP: राष्ट्रपति मुर्मू ने ली सलामी, 481 कैडेट बने लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना