देहरादून के सहस्त्रधारा के आपदाग्रस्त कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत और पुनर्वास कार्य अब युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मशीनरी, मैनपावर और संसाधनों में व्यापक बढ़ोतरी की है। प्रशासन ने अगले 15 दिनों के भीतर क्षेत्र से मलबा हटाने, नदी के चैनलाइजेशन और पुनर्वास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त पोकलेन, जेसीबी और डंपर तैनात किए गए हैं, जबकि सिंचाई विभाग नदी के प्रवाह को व्यवस्थित करने में जुटा है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और स्थायी पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *