मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में आयोजित ‘SDG अचीवर्स अवार्ड’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) को हासिल करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले 32 लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इसी मंच से सीएम ने ‘अग्रगामी 3.0’ पुस्तक का विमोचन भी कि किया।

सीएम ने कहा कि सतत विकास केवल वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध और संतुलित भविष्य का संकल्प भी है। हमारी सरकार प्रदेश में इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ कार्य कर रही है, ताकि विकास की गति भी बनी रहे और प्रकृति का संतुलन भी सुरक्षित रहे।

उत्तराखंड ‘ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट इंडेक्स (GEP)’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta, विधायक Dr.Pramod Nainwal जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *