कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विजय कॉलोनी का दौरा कर आगामी बरसात के मद्देनज़र सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक चेनलाइजेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू होने से पहले चेनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि संभावित आपदा एवं जलभराव जैसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और बरसात से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय पेयजल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने नीलकण्ठ विहार, विजय कालोनी भाग 3 बस्ती एवं मुख्य चौराहे पर निवास करने वाले लोगों के घरों में पेयजल की उपलब्धता के निर्देश दिये। Post Views: 6 Post navigation मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण, बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों को सराहा